कोराडी में बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन का दायरा
Koradi Hanuman statue inauguration Nagpur: नागपुर। मध्य भारत के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक, कोराडी स्थित श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान परिसर में 162 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी जून माह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में इस प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।
यह जानकारी महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी।
प्रतिमा की विशेषताएं
फाउंडेशन सहित इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 206 फीट है, जबकि मूल प्रतिमा 162 फीट ऊंची है। इसके साथ 74 फीट लंबी गदा भी स्थापित की गई है। परिसर में “सेवन-डी हनुमान चालीसा प्रोजेक्शन” की विशेष व्यवस्था होगी, जिससे श्रद्धालु भगवान हनुमान के जीवन मूल्यों — बल, भक्ति और एकाग्रता — का अनुभव कर सकेंगे।

214 करोड़ की विकास योजना
मंत्री बावनकुले के अनुसार, कोराडी क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस संपूर्ण तीर्थक्षेत्र विकास योजना के लिए 214 करोड़ 94 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
जून में भव्य कार्यक्रम के साथ होगा हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण
परिसर में निम्नलिखित सुविधाएं विकसित की जा रही हैं:
- रामायण कल्चरल सेंटर
- भारत माता मंडपम
- एडवेंचर पार्क व बोटिंग प्रोजेक्ट
- किड्स जोन व ई-लाइब्रेरी
- छात्रावास व स्वास्थ्य सेवाएं
रोजगार और युवाओं पर ध्यान
इस परियोजना में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ने और युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
लोकार्पण की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र