जरूर पढ़ें

सीएम बनते ही विजय का बड़ा एक्शन: सड़क पर नहीं लगेंगे पोस्टर, शराब दुकानें होंगी बंद!

सीएम बनते ही विजय का बड़ा एक्शन: सड़क पर नहीं लगेंगे पोस्टर, शराब दुकानें होंगी बंद!
सीएम बनते ही विजय का बड़ा एक्शन: सड़क पर नहीं लगेंगे पोस्टर, शराब दुकानें होंगी बंद! (Pic Credit- X @VijayFansTrends)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने और सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक लगाने का फैसला लिया। सरकार का कहना है कि इन कदमों से जनता को राहत मिलेगी और ट्रैफिक व सार्वजनिक व्यवस्था बेहतर होगी।

Updated:

Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही कई बड़े फैसले लेकर साफ कर दिया है कि उनकी सरकार अलग अंदाज में काम करने वाली है। अपने पहले ही दिन उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देते हुए सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने और सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक लगाने जैसे अहम फैसले लिए। उनके इन कदमों की अब पूरे राज्य में चर्चा हो रही है।

 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

सीएम विजय ने आदेश दिया है कि स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में मौजूद 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद किया जाए। ये सभी दुकानें राज्य सरकार की कंपनी TASMAC के तहत चलती हैं। सरकार के मुताबिक तमिलनाडु में अभी कुल 4,765 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें कई संवेदनशील जगहों के पास हैं। इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया गया है।

सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर या बड़े कटआउट पर पाबंदी

इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) के कार्यकर्ताओं को भी सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि कोई भी नेता या कार्यकर्ता सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर या बड़े कटआउट लगाकर लोगों और ट्रैफिक को परेशान नहीं करेगा। जन्मदिन, पारिवारिक कार्यक्रम या राजनीतिक प्रचार के नाम पर सड़कों को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दरअसल तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में राजनीतिक पोस्टर और कटआउट लगाने की परंपरा लंबे समय से रही है। कई बार इनकी वजह से ट्रैफिक जाम, हादसे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे माहौल में विजय का यह फैसला आम जनता को राहत देने वाला माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजय के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने अब तक कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा, पिछली सरकार की आर्थिक स्थिति की जांच के लिए व्हाइट पेपर जारी करना और शराब की दुकानों को बंद करने जैसे फैसले शामिल हैं।

अब इस हफ्ते विजय सरकार को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करना है। 234 सीटों वाली विधानसभा में उनकी पार्टी के पास 108 सीटें हैं और कांग्रेस समेत चार अन्य दलों के समर्थन से सरकार बहुमत के आंकड़े से आगे नजर आ रही है। ऐसे में लोगों की नजर अब इस बात पर है कि विजय अपने चुनावी वादों को कितनी तेजी से जमीन पर उतारते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।