नागपुर के कोराडी विद्युत केंद्र में हादसा, लोहे का रैक गिरने से 58 वर्षीय ठेका कर्मी की मृत्यु

कोराडी विद्युत केंद्र हादसा कर्मी की मृत्यु: कोराडी के 660 मेगावाट विद्युत केंद्र की यूनिट क्रमांक 10 में वार्षिक मरम्मत के दौरान लोहे का रैक गिरने से 58 वर्षीय ठेका कर्मी मारुति मेश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस पहुंचने में कथित देरी के बाद उन्हें निजी वाहन से नागपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विषयसूची
वार्षिक मरम्मत के दौरान हुआ गंभीर हादसा
कोराडी विद्युत केंद्र हादसा कर्मी की मृत्यु: कोराडी स्थित 660 मेगावाट विद्युत केंद्र की यूनिट क्रमांक 10 में मंगलवार रात एक हादसे में 58 वर्षीय ठेका कर्मी मारुति मेश्राम की मौत हो गई। बॉयलर विभाग में कॉइल निकालने के दौरान लोहे का रैक गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मेश्राम महारकुडा गांव (तहसील अर्जुनी मोरगांव, जिला गोंदिया) के निवासी थे। यूनिट में वार्षिक शटडाउन लेकर ओवरहॉल का कार्य चल रहा था।
केंद्र का मुख्य ठेका लार्सन एंड टुब्रो एल एंड टी (L&T) के पास है। एल एंड टी (L&T) ने यह काम अढोरे कंपनी को सौंपा था, जबकि अढोरे ने आगे पेटी ठेका संपत रेड्डी को दिया था। सभी ठेका कर्मियों के गेट पास L&T के माध्यम से बनाए गए थे यानी हादसे की जिम्मेदारी को लेकर ठेके की कई परतें सामने आई हैं।
लोहे का रैक गिरने से ठेका कर्मी की मृत्यु
हादसे के बाद एम्बुलेंस पहुंचने में कथित देरी हुई, जिसके चलते मेश्राम को निजी वाहन से नागपुर ले जाया गया। कोराडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे ने विद्युत केंद्र में काम कर रहे ठेका कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुरक्षा मानकों में चूक कहां हुई।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

