Rashtra Bharat Logo

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत,बीरभूम में घर के अंदर मिला शव

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत,बीरभूम में घर के अंदर मिला शव
Mamata Banerjee Niece: ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने बीरभूम में खुदकुशी कर ली। डिप्रेशन और नौकरी जाने के तनाव से थीं परेशान जानें पूरी खबर।

ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने बीरभूम में खुदकुशी कर ली। डिप्रेशन और नौकरी जाने के तनाव से थीं परेशान जानें पूरी खबर।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

वृष्टि मुखर्जी के निधन पर पुलिस जांच तेज

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की रिश्ते में भतीजी लगने वाली वृष्टि मुखर्जी अपने बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित कुसुम्बा गांव के आवास पर मृत पाई गईं। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय वृष्टि का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

घरेलू कलह और मानसिक तनाव

घरवालों और करीबियों के मुताबिक वृष्टि कुछ समय से काफी डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। घर पर खाना बनाने वाली दीपाली ने बताया कि शादी के बाद से ही उनका घर बसाने का सपना बिखरने लगा था और पति से अनबन के कारण मामला तलाक तक जा पहुंचा था। हालांकि, पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इन परेशानियों के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया या इसके पीछे कुछ और वजह थी।

स्कूल भर्ती मामले से जुड़ा कनेक्शन

वृष्टि मुखर्जी का नाम उस समय भी चर्चा में आया था जब पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन के ग्रुप-सी नॉन-टीचिंग स्टाफ की नियुक्तियों से जुड़े अदालती फैसलों के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। परिजनों के अनुसार नौकरी जाने और व्यक्तिगत जीवन के तनावों के कारण वह काफी समय से मानसिक दबाव में थीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रामपुरहाट थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।