Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक, तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू | Photos

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू (Photo: RB / Jassi)

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: नागपुर के चाणक्यपुरम में पानी की टंकी के पास रखे गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जले। तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में आग बुझाई, रिहायशी इलाका खतरे में था।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire News:

नागपुर | चाणक्यपुरम क्षेत्र में 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे सार्वजनिक पानी की टंकी के पास रखे गटर लाइन के सैकड़ों प्लास्टिक और सिंथेटिक पाइप भीषण आग लगने से जलकर राख हो गए।

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू

कैसे लगी आग?

इस इलाके में बड़े पैमाने पर गटर लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते पानी की टंकी के पास हजारों पाइप जमा करके रखे गए थे। प्राथमिक अनुमान के अनुसार पास में कचरा जलाने से आग पाइपों तक पहुंची।

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू
Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू

स्थानीय नागरिक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

धुआं और आग की लपटें देखते ही चाणक्यपुरम निवासी जितेंद्र मुळे ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू
Chankyapuram Nagpur sewer pipe fire: चाणक्यपुरम में गटर लाइन के सैकड़ों पाइप जलकर खाक — तीन दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में पाया आग पर काबू (Photo: RB / Jassi)

बड़े नुकसान की थी आशंका

आसपास रिहायशी मकान होने के कारण खतरा और अधिक था। समय पर दमकल न पहुंचता तो पास रखे अन्य पाइप भी जल सकते थे और नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।

आग के सटीक कारणों की जांच जारी है।

रिपोर्ट: Jassi, नागपुर