कामठी में सिलेंडर फटने से एक की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Nagpur Kamptee cylinder blast: कामठी के पुराने पुलिस थाना क्षेत्र में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका अचानक हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विषयसूची
अचानक धमाके से मचा हड़कंप
Nagpur Kamptee cylinder blast: नागपुर। कामठी में एक भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना पुराने कामठी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अचानक हुए इस धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।
विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के निवासियों में तत्काल दहशत फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

12 लोग बुरी तरह झुलसे, इलाज जारी
घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

