Rashtra Bharat Logo

Nitin Gadkari students speech: वक्तृत्व से व्यक्तित्व, नितिन गडकरी का विद्यार्थियों को गुरुमंत्र

Nitin Gadkari students speech: वक्तृत्व से व्यक्तित्व, नितिन गडकरी का विद्यार्थियों को गुरुमंत्र
Nitin Gadkari students speech: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के डीपीएस स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया वक्तृत्व कला और व्यक्तित्व निर्माण पर साझा किए अनुभव।

Nitin Gadkari students speech: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के डीपीएस स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया वक्तृत्व कला और व्यक्तित्व निर्माण पर साझा किए अनुभव।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जब शिक्षक की डांट बनी ‘टर्निंग पॉइंट’: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari students speech: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि वक्तृत्व केवल एक तकनीकी विषय नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण कौशल है जिसे निरंतर अध्ययन अनुभव और व्यापक पठन-पाठन के जरिए विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली वक्तृत्व व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

शिक्षक की डांट ने बदल दी नितिन गडकरी की जिंदगी की दिशा

डीपीएस स्कूल, लावा द्वारा आयोजित ‘अदालत’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद गडकरी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए अपने छात्र जीवन का एक प्रेरणादायक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि भारत की आजादी के 25 साल पूरे होने के मौके पर उनके स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें एक वक्तृत्व प्रतियोगिता भी थी। इस दौरान एक छात्र भाषण देते समय अटक गया था जिस पर उन्होंने और उनके साथियों ने उसका मजाक उड़ाया। इस पर शिक्षक ने उन्हें डांटते हुए कहा था, “कम से कम उसने मंच पर जाकर बोलने का साहस तो दिखाया जबकि तुममें वह भी नहीं है।

जीवन में मिलने वाले हर मौके का पूरा फायदा लें

गडकरी ने बताया कि शिक्षक की इस सीख ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वे वक्तृत्व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और आगे चलकर विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर उस दिन शिक्षक ने उन्हें न डांटा होता तो शायद उनका वक्तृत्व कौशल कभी विकसित ही नहीं हो पाता। इसलिए जीवन में मिलने वाले हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता और हर इंसान जीवनभर विद्यार्थी ही रहता है। संवाद, वाद-विवाद और वक्तृत्व एक ऐसी कला है जिसे लगातार अभ्यास से निखारा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि भाषण देते समय दूसरों की कविताओं या शेर-ओ-शायरी पर निर्भर रहने के बजाय अपने विचार सरल, प्रभावी और कम शब्दों में खुद प्रस्तुत करने की कोशिश करें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।