Rashtra Bharat Logo

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आर-पार के मूड में शुभेंदु अधिकारी, कूचबिहार में पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के अल्टीमेटम

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आर-पार के मूड में शुभेंदु अधिकारी, कूचबिहार में पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के अल्टीमेटम
Suvendu Adhikari Cooch Behar: कूचबिहार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साहेबगंज मामले और जिले के विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा। (File Photo)

कूचबिहार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साहेबगंज मामले और जिले के विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई के संकेत

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं के साथ मारपीट, बदसलूकी और उत्पीड़न की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है। कूचबिहार में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से साहेबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित प्रताड़ना के मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है और मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को स्पष्ट संदेश

बैठक के बाद अपनी बात रखते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस को किसी भी शिकायत पर बेहद तेजी से प्रतिक्रिया देनी चाहिए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय और सुरक्षा मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक बैठक में विकास और सुरक्षा पर भी चर्चा

कूचबिहार की समीक्षा बैठक में महिलाओं की सुरक्षा के अलावा जिले के बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, रेलवे से संबंधित लंबित मामलों, दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत और सीमा सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। उन्होंने करीब 210 एकड़ जमीन दिए जाने की बात कही।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।