Rashtra Bharat Logo

नागपुर में आज संघ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, महाल चौक पर होगा संगम और अवलोकन

नागपुर में आज संघ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, महाल चौक पर होगा संगम और अवलोकन
RSS Path Sanchalan Mahal Chowk Nagpur:नागपुर में आज संघ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, महाल चौक पर होगा संगम और अवलोकन (Photo: RB / Jassi)

RSS Path Sanchalan Mahal Chowk Nagpur: नागपुर के रेशिमबाग में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के अंतर्गत आज दो अलग-अलग मार्गों से पथ संचलन निकाला जाएगा। दोनों दल शाम 6:55 बजे महाल चौक पर पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ अधिकारी अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से आए करीब 880 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर में आज शाम दिखेगा संघ स्वयंसेवकों का अनुशासन

RSS Path Sanchalan Mahal Chowk Nagpur: नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस (RSS) के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के तहत आज शुक्रवार, 23 मई को सायंकाल 6:30 बजे दो अलग-अलग मार्गों पर पथ संचलन निकाला जाएगा। दोनों दलों का संगम सायं 6:55 बजे महाल चौक पर होगा, जहां संघ के वरिष्ठ नेता अवलोकन करेंगे।

इस अवसर पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सर्वाधिकारी सरदार महेंद्र सिंह मग्गो तथा सह सरकार्यवाह अतुल लिमये उपस्थित रहेंगे।

वर्ग का विवरण

यह प्रशिक्षण वर्ग इन दिनों रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक परिसर में आयोजित है। देशभर के विभिन्न प्रांतों और भाषाई क्षेत्रों से आए 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 880 स्वयंसेवक यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग में शाखा पद्धति, संगठन कार्य, सामाजिक जागरण, भारतीय संस्कृति और वर्तमान राष्ट्रीय विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

महाल चौक पर होगा दोनों दलों का संगम और अवलोकन

पहला दल रेशिमबाग द्वार क्रमांक 2 से निकलेगा और लोकांची शाळा चौक, अशोक चौक तथा छत्रपति शिवाजी चौक होते हुए महाल चौक पहुंचेगा।

दूसरा दल रेशिमबाग द्वार क्रमांक 5 से रवाना होकर गजानन चौक, झेंडा चौक और कल्याणेश्वर मंदिर मार्ग से महाल चौक तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात दोनों दल पुनः रेशिमबाग परिसर लौटेंगे।

यह पथ संचलन कार्यकर्ता विकास वर्ग की प्रशिक्षण प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा है, जो स्वयंसेवकों की सांगठनिक अनुशासन-क्षमता को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करता है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।