Nagpur News: सावनेर में रेलवे की चपेट में आने से सगे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

Saoner train accident two brothers death: नागपुर जिले के सावनेर में गुरुवार सुबह रेलवे की चपेट में आने से सगे दो भाइयों निरंजन लक्ष्मण फिरके और योगेश लक्ष्मण फिरके की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विषयसूची
हादसे के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Saoner train accident two brothers death: नागपुर जिले के सावनेर में गुरुवार सुबह करीब 3 बजे रेलवे की चपेट में आने से सगे दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान सावनेर निवासी निरंजन लक्ष्मण फिरके (40) और उनके छोटे भाई योगेश लक्ष्मण फिरके (37) के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी सबसे पहले अंकित हांडे ने सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को दी। इसके बाद हितेश बनसोड ने सावनेर पुलिस थाना की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।


पूरे क्षेत्र में शोक, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
हितज्योति आधार फाउंडेशन की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर दोनों भाइयों को घटनास्थल से उठाकर सावनेर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा पूरा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों भाई रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सावनेर पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
राहत कार्य में हितज्योति आधार फाउंडेशन के अंकित हांडे, नरेंद्र समदूरकर, आकाश यादव, अण्णा सिंदेवार, आर्यन कातकडे और स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

