Rashtra Bharat Logo

बड़ा हादसा टला! डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

बड़ा हादसा टला! डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
बड़ा हादसा टला! डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के हेलिकॉप्टर की अचानक तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ समय के लिए हलचल मच गई, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उनके हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार किसी तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर के केबिन में धुआं भरने लगा। धुआं देखते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी. गनीमत रही कि लैंडिंग के बाद हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

कौशांबी जा रहे थे केशव प्रसाद

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी अचानक पायलट को हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी का अहसास हुआ।

जांच में जुटी टीम

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और हेलिकॉप्टर को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गई है। जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि अचानक हेलीकॉप्टर में क्या खराबी आयी.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।