Abhaya Case Silent Tribute: ‘अभया’ की याद में आसनसोल से सिलीगुड़ी तक अस्पतालों में मौन श्रद्धांजलि

Abhaya Case Silent Tribute: पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में 'अभया' की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। आसनसोल से सिलीगुड़ी तक डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी और सुरक्षा की मांग की।
विषयसूची
कार्यस्थल पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर बढ़ा जोर
Abhaya Case Silent Tribute: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में ‘अभया’ घटना के विरोध और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आसनसोल से लेकर सिलीगुड़ी तक के जिला अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर एकजुटता दिखाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया।
आसनसोल जिला अस्पताल
आसनसोल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर मामलों और शहरी विकास राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल, पश्चिम बर्धमान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख मोहम्मद यूनुस, अस्पताल के डॉक्टर और नर्सें शामिल हुईं। इस भावुक अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने अभया की याद में एक विशेष कविता सुनाई जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भी इस अभियान की गहरी झलक देखने को मिली। रोजमर्रा की भारी गहमागहमी के बीच जब दो मिनट के लिए मौन का आह्वान हुआ तो पूरा अस्पताल परिसर थम गया। डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों ने एक साथ खड़े होकर दिवंगत अभया को याद किया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यस्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

