Rashtra Bharat Logo

बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के पात्रसायर में हजारों लोगों की भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा हलुद बनी मोड़ से पात्रसायर ब्लॉक कार्यालय तक पहुंची। सांसद सौमित्र खां, राज्य मंत्री दिबाकर घरामी, विधायक निर्मल कुमार धारा और तापस बोस सहित कई लोग इसमें शामिल हुए। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत पेश किए गए।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा जिले के पात्रसायर में देशभक्ति के जोश के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यह पदयात्रा पात्रसायर ब्लॉक के हलुद बोनी मोड़ से शुरू होकर पात्रसायर ब्लॉक कार्यालय तक निकाली गई।

यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली छात्र, समाजसेवी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

इस मौके पर बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सौमित्र खां, राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं सहकारिता विभाग के प्रतिमंत्री दिवाकर घरामी, इंदास विधानसभा के विधायक निर्मल कुमार धारा और भाजपा के बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष तापस बोस सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भी आम लोगों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर पूरी यात्रा में भाग लिया।

जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, भीड़ बढ़ती गई। तिरंगा थामे नन्हे स्कूली बच्चों की मौजूदगी खास आकर्षण रही। यात्रा के समापन पर पात्रसायर ब्लॉक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई।

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)

सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग यात्रा में हुए शामिल

पत्रकारों से बातचीत में सांसद सौमित्र खां ने कहा, “देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने राजनीतिक मतभेद भुलाकर देशहित में साथ आने की अपील की और जनभागीदारी को लोगों के प्रेम का प्रतीक बताया।

वहीं प्रतिमंत्री दिवाकर घरामी ने कहा, “पात्रसायर सहित पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों ने राष्ट्रवादी सोच का परिचय दिया है।” उन्होंने कहा कि डर या आतंक दिखाकर लोगों को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता, और इस यात्रा से लोगों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

तिरंगा यात्रा को लेकर पात्रसायर में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल

Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल
Bankura Patrasayer Tiranga Yatra: बांकुड़ा के पात्रसायर में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद सौमित्र खां सहित कई प्रमुख लोग हुए शामिल (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।