Rashtra Bharat Logo

Bengal Elections: बनगांव में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया का थाने के सामने धरना | Videos

Bengal Elections: बनगांव में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया का थाने के सामने धरना | Videos
(Photo: RB / Ekbal)

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के बनगांव वार्ड 14 में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद तनावपूर्ण हो गया। कीर्तनिया ने समर्थकों पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने के सामने धरना दिया, जबकि टीएमसी ने आरोपों को नकारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

बनगांव, पश्चिम बंगाल: बनगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में चुनाव प्रचार के दौरान विवाद के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया ने बनगांव थाने के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

Bengal Elections: गुरुवार सुबह बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 14 में प्रचार करने पहुंचे थे। आरोप है कि प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय काउंसिलर पापाई राहा समेत कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।


अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया और “मतुआ गोसाई की आचार माला भी तोड़ दी गई।” इस घटना के विरोध में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बनगांव थाने के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


Bengal Elections

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया गया है। वार्ड नंबर 14 की कुछ महिलाओं ने कहा कि “हमने विधायक को पांच साल तक इलाके में नहीं देखा, इसी कारण उनसे सवाल किया गया, लेकिन इसके जवाब में हम पर ही हमला किया गया।”


Also Read: आसनसोल में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले- बंगाल ने देश को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दिया


Bengal Elections: घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।