Rashtra Bharat Logo

बंगाल में TMC का अंत! शुभेंदु अधिकारी बने नए मुख्यमंत्री, शपथ समारोह में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद

बंगाल में TMC का अंत! शुभेंदु अधिकारी बने नए मुख्यमंत्री, शपथ समारोह में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद
पश्चिम बंगाल: OBC आरक्षण में बड़ा बदलाव! अब मिलेगा सिर्फ मिलेगा 7% आरक्षण, मुस्लिम समुदाय OBC सूची से बाहर (File Photo)

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में 15 साल पुराना टीएमसी शासन खत्म हो गया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने इस पल को और खास बना दिया। मालूम हो बंगाल में 15 सालों बाद पहली बार भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंच पर पहुंचते ही शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधायक दल की बैठक में शुभेंदु को चुना गया नेता

बताते चलें कल 9 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज कर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

शुभेंदु अधिकारी की जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया। इससे पहले भी वह नंदीग्राम में ममता को मात देकर सुर्खियों में आए थे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।