Rashtra Bharat Logo

हावड़ा में दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

हावड़ा में दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
Howrah Kidnapping Case: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दिनदहाड़े अपहरण के बाद पुलिस ने प्यारे लाल को सुरक्षित बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। हथियार और कारतूस भी बरामद हुए।(image : AI)

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दिनदहाड़े अपहरण के बाद पुलिस ने प्यारे लाल को सुरक्षित बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। हथियार और कारतूस भी बरामद हुए।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

आरोपियों के पास से हथियार और 50 राउंड कारतूस बरामद

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। हावड़ा बस स्टैंड इलाके से अपहृत किए गए प्यारे लाल को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात आरोपी राहुल मल्लिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को हावड़ा बस स्टैंड के पास रेलवे सबवे के सामने से कुछ बदमाश बाइक पर पहुंचे और प्यारे लाल को जबरन अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गोलाबाड़ी और लिलुआ थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से अपहृत व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद देर रात लिलुआ झील रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में छापेमारी कर प्यारे लाल को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

सात आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से सात आग्नेयास्त्र, 50 राउंड जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया गया है। हावड़ा पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ) अम्लान कुसुम घोष ने बताया कि अपहरण के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। शुरुआती जांच में आशंका है कि बड़ी रकम वसूलने के इरादे से अपहरण किया गया था।

हत्या के मामले में 16 साल जेल काट चुका है मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी राहुल मल्लिक पहले हत्या के एक मामले में करीब 16 साल जेल में रह चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और इस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर अपहरण की पूरी घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।