रामनवमी पर हावड़ा में अंजनीपुत्र सेना की शोभायात्रा, कोर्ट के आदेश पर 500 से अधिक सदस्यों की भागीदारी पर रोक

Ram Navami procession Howrah Anjani putra Sena court order: हावड़ा में राम नवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें अदालत ने 500 लोगों की सीमा तय की है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। केंद्रीय बल भी तैनात है। प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील की है।
विषयसूची
अदालत के आदेश से तय हुई संख्या सीमा
Ram Navami procession Howrah Anjani putra Sena court order: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी उत्सव के अवसर पर अंजनीपुत्र सेना द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह जुलूस शिवपुर काजीपाड़ा से निकलकर हावड़ा मैदान तक जाएगा।

हालांकि, न्यायालय के निर्देश के अनुसार इस शोभायात्रा में 500 से अधिक सदस्य भाग नहीं ले सकते। कोर्ट के इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी प्रशासन पर है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से हावड़ा सिटी पुलिस ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय बल भी मौके पर तैनात किए गए हैं।

500 से अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं

शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क है। आगे यह देखना होगा कि कोर्ट की शर्तों के भीतर यह आयोजन किस प्रकार संपन्न होता है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

