Rashtra Bharat Logo

मध्य हावड़ा में फरार आरोपी के गुप्त आलीशान ठिकाने का वीडियो वायरल

मध्य हावड़ा में फरार आरोपी के गुप्त आलीशान ठिकाने का वीडियो वायरल
Shamim Ahmed basement luxury flat Howrah viral video: मध्य हावड़ा में फरार आरोपी के गुप्त आलीशान ठिकाने का वीडियो वायरल (Photo: RB / Ekbal)

Shamim Ahmed basement luxury flat Howrah viral video: मध्य हावड़ा में फरार आरोपी शमीम अहमद की तलाश में गई पुलिस को जमीन के नीचे बना एक गुप्त आलीशान ठिकाना मिला। वायरल वीडियो में बेडरूम, रसोईघर और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं दिखाई दीं। शमीम अहमद पर चुनाव बाद हिंसा और हमले के आरोप हैं। मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

पुलिस छापे में सामने आया गुप्त आलीशान ठिकाना

Shamim Ahmed basement luxury flat Howrah viral video: हावड़ा। मध्य हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 36 में तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में वर्षों से दबदबा रखने वाला कुख्यात शामीम अहमद उर्फ ‘बड़े’ चुनाव परिणाम के बाद से फरार है। हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जब उसे गिरफ्तार करने पहुंचे, तो उन्हें एक बेसमेंट में बना गुप्त लक्जरी फ्लैट मिला — जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है।

पोस्ट-पोल हिंसा का मास्टरमाइंड

चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद चौड़ा बस्ती इलाके में बमबाजी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। बीजेपी का आरोप है कि ‘बड़े’ की शह पर तृणमूल समर्थित दुष्कर्मियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला किया। मध्य हावड़ा के पूर्व मंत्री अरूप राय के करीबी माने जाने वाले ‘बड़े’ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन मुख्य आरोपी ‘बड़े’ घटना के बाद से ही फरार है।

Shamim Ahmed basement luxury flat Howrah viral video: मध्य हावड़ा में फरार आरोपी के गुप्त आलीशान ठिकाने का वीडियो वायरल
Shamim Ahmed basement luxury flat Howrah viral video: मध्य हावड़ा में फरार आरोपी के गुप्त आलीशान ठिकाने का वीडियो वायरल (Photo: RB / Ekbal)

चुनाव बाद हिंसा मामले में फरार है शमीम अहमद

बेसमेंट में छुपा था लक्जरी ठिकाना

पुलिस अभियान के दौरान जो वीडियो सामने आया, उसमें साफ दिखता है कि ‘बड़े’ ने बेसमेंट में एक पूरी तरह सुसज्जित लक्जरी आवास बना रखा था — जिसमें बेडरूम, ड्रॉइंग रूम, किचन और बाथरूम सब कुछ मौजूद था। इसके अलावा वहां से सीसीटीवी मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था थी। ऊपर से देखने पर यह अंदाजा लगाना असंभव था कि नीचे ऐसा कोई ठिकाना भी है।

एनआईए (NIA) की गिरफ्त में भी आ चुका है ‘बड़े’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रामनवमी शोभायात्रा पर हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) ने ‘बड़े’ को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने वायरल वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है।

‘बड़े’ की तलाश में हावड़ा सिटी पुलिस का अभियान जारी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।