Rashtra Bharat Logo

Humayun Kabir: हुमायुन कबीर और भाजपा के बीच 1000 करोड़ के कथित समझौते पर विवाद, पारवेज सिद्दिकी ने दिया बयान

Humayun Kabir BJP 1000 crore deal controversy West Bengal: पश्चिम बंगाल में 1000 करोड़ के आरोप पर बढ़ा विवाद (Photo: RB / Ekbal)

Humayun Kabir BJP 1000 crore deal controversy West Bengal: पश्चिम बंगाल में हुमायुन कबीर और भाजपा के बीच कथित 1000 करोड़ के समझौते को लेकर विवाद बढ़ गया है। पारवेज सिद्दिकी ने इस पर बयान देते हुए तृणमूल को समर्थन की बात कही। वहीं कबीर ने सभी आरोपों को खारिज कर साजिश बताया। इस मुद्दे से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

1000 करोड़ के कथित समझौते पर बढ़ा सियासी विवाद

Humayun Kabir BJP 1000 crore deal controversy West Bengal: पश्चिम बंगाल। हुमायूं कबीर और भारतीय जनता पार्टी के बीच कथित ‘1000 करोड़ की डील’ को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है। इसी विवाद के बीच हज़रत हाजी मोहम्मद पारवेज़ सिद्दीकी साहब ने एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर अपना पक्ष सामने रखा।

पारवेज़ सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी

प्रेस वार्ता में हाजी पारवेज़ सिद्दीकी ने इस विवादित मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जिताना ज़रूरी है और उन्होंने पार्टी के समर्थन का आह्वान किया।

हुमायूं कबीर का पलटवार

दूसरी ओर, हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि BJP से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बंदोपाध्याय और अभिषेक बंदोपाध्याय AI-निर्मित वीडियो जारी कर उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह विवाद राज्य में आगामी चुनावी माहौल के बीच और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।