Rashtra Bharat Logo

झाड़ग्राम में देर रात मिट्टी का घर ढहा, मलबे में दबकर पति की मौत और पत्नी घायल

झाड़ग्राम में देर रात मिट्टी का घर ढहा, मलबे में दबकर पति की मौत और पत्नी घायल
Jhargram Wall Collapse: झाड़ग्राम के सांकराइल में देर रात मिट्टी की दीवार गिरने से बिपिन शिंग की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

झाड़ग्राम के सांकराइल में देर रात मिट्टी की दीवार गिरने से बिपिन शिंग की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बारिश के बाद कमजोर हुई दीवार

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में देर रात मिट्टी के घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सांकराइल ब्लॉक के भालकिशोल गांव की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिपिन शिंग के रूप में हुई है। बताया गया कि रोज की तरह खाना खाने के बाद पति-पत्नी घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार का एक हिस्सा टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। हादसे में बिपिन मलबे के नीचे दब गए, जबकि उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांकराइल थाने को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायल महिला को मलबे से बाहर निकालकर भांगागढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत को देखते हुए उन्हें झाड़ग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया।

जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

बिपिन मलबे के नीचे फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई। काफी देर तक चले बचाव अभियान के बाद मलबा हटाकर बिपिन का शव बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई थी। इसी वजह से दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देने की मांग की है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।