Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: बालू सिंडिकेट से मंथली वसूलते झाड़ग्राम का कांस्टेबल गिरफ्तार, 5.70 लाख बरामद

West Bengal News: बालू सिंडिकेट से मंथली वसूलते झाड़ग्राम का कांस्टेबल गिरफ्तार, 5.70 लाख बरामद
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में अवैध बालू कारोबारियों से 'मंथली' लेते थाने के कांस्टेबल और तीन दलाल गिरफ्तार। एसीबी ने 5.70 लाख नकद बरामद कर की बड़ी कार्रवाई।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में अवैध बालू कारोबारियों से 'मंथली' लेते थाने के कांस्टेबल और तीन दलाल गिरफ्तार। एसीबी ने 5.70 लाख नकद बरामद कर की बड़ी कार्रवाई।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

एसीबी के जाल में फंसा कांस्टेबल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ अवैध बालू कारोबारियों से  रिश्वत वसूलने के आरोप में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने झाड़ग्राम थाने के एक कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी कांस्टेबल की पहचान रतन प्रमाणिक के रूप में हुई है जो लंबे समय से थाने में तैनात था और वर्तमान में थाने के आईसी के अंगरक्षक के रूप में काम कर रहा था।

एसीबी ने ऐसे बिछाया था जाल

गुप्त सूत्रों से एसीबी को सूचना मिली थी कि अवैध बालू ढोने वाले वाहनों से वसूली गई ‘मंथली’ की मोटी रकम एक कांस्टेबल तक पहुँचाने कुछ लोग आने वाले हैं। इस पुख्ता खबर के आधार पर एसीबी अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। तय समय पर जब बालू कारोबार से जुड़े तीन लोग पैसों से भरा बैग लेकर पहुँचे, तो अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।पकड़े गए दलालों की पहचान शांतनु बारिक, दीपंकर बारिक और रवि बारिक के रूप में हुई है। पूछताछ और उनके मोबाइल फोन की जांच के दौरान एक नंबर ‘झाड़ग्राम थाना मैनेजर’ के नाम से सेव मिला, जो कि आरोपी कांस्टेबल रतन प्रमाणिक का था। इसके बाद एसीबी की टीम ने ब्यवसायी बनकर थाने के भीतर ही कांस्टेबल रतन के हाथों में पैसे सौंपे और उसे दबोच लिया।

साढ़े पांच लाख से अधिक नकद बरामद

इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसीबी ने अवैध वसूली के कुल 5 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह रकम अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों और ट्रकों से धड़ल्ले से वसूली जा रही थी। घटना के बाद एसीबी ने झाड़ग्राम थाने के ‘चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर’ में सभी आरोपियों से लंबी पूछताछ की और फिर कांस्टेबल समेत चारों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर कोलकाता रवाना हो गई। एक पुलिसकर्मी के इस तरह रिश्वतखोरी और अवैध सिंडिकेट से जुड़े होने के खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसीबी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध वसूली के खेल में और कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।