Rashtra Bharat Logo

कोलकाता में बुलडोजर एक्शन! अवैध इमारतों पर चला प्रशासन का डंडा

कोलकाता में बुलडोजर एक्शन! अवैध इमारतों पर चला प्रशासन का डंडा
कोलकाता में बुलडोजर एक्शन! अवैध इमारतों पर चला प्रशासन का डंडा (Pic Credit- X @bhaskar_journo)

कोलकाता के तिलजला इलाके में आग हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने अवैध इमारतों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि इमारत अवैध थी और वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी नहीं थे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Kolkata Bulldozer Action: कोलकाता में एक दर्दनाक हादसे के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन में नजर आ रहा है। तिलजला इलाके में चमड़ा कारखाने में लगी भीषण आग में दो मजदूरों की मौत के बाद सरकार ने अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर इलाके में बुलडोजर पहुंच गया और अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया।

अवैध बिल्डिंग में चल रहा था कारखाना

मंगलवार को तिलजला रोड स्थित एक चार मंजिला इमारत में बने चमड़ा कारखाने के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां काम कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सरकार ने तुरंत मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी थी, वह पूरी तरह अवैध थी। बिल्डिंग का कोई वैध नक्शा नहीं था और सबसे बड़ी बात यह कि वहां आग से बचाव के जरूरी इंतजाम भी नहीं थे।

कल देर शाम चला बुलडोजर

रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद बुधवार शाम को केएमसी और केएमडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ तिलजला पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी।

भारी सुरक्षा के बीच बुलडोज़र एक्शन

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया। रैफ और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाल ली। देर रात तक बुलडोजर अवैध हिस्सों को तोड़ता रहा।

सरकार की इस कार्रवाई से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोलकाता के दूसरे इलाकों में भी अवैध इमारतों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।