Kolkata News: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, टीवी सेट वापस लेने पहुंचे कर्मचारी

Abhishek Banerjee residence Kolkata Police TV sets surveillance: कोलकाता में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंचने की खबर से हलचल बढ़ गई। हालांकि बाद में साफ हुआ कि यह कोई जांच या छापेमारी नहीं थी। पुलिस कर्मचारी केवल पहले लगाए गए टीवी सेट वापस लेने पहुंचे थे। मामला पूरी तरह सामान्य और तकनीकी प्रक्रिया से जुड़ा बताया गया।
विषयसूची
अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस पहुंचने से बढ़ी चर्चा
Abhishek Banerjee residence Kolkata Police TV sets surveillance: कोलकाता | तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बंद्योपाध्याय के कोलकाता स्थित ‘शांतिनिकेतन’ आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस के कर्मी पहुंचे। हालांकि यह दौरा किसी तलाशी अभियान या जांच-पड़ताल के लिए नहीं था।
पुलिस कर्मी उन 1-2 टेलीविजन सेटों को वापस लेने आए थे, जो पहले निगरानी के उद्देश्य से इस आवास पर लगाए गए थे। टीवी सेट हटाए जाने की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।


टीवी सेट वापस लेने पहुंचे पुलिस कर्मचारी
उल्लेखनीय है कि ये टेलीविजन सेट कोलकाता पुलिस द्वारा सुरक्षा निगरानी के मकसद से सांसद के आवास पर स्थापित किए गए थे। अब पुलिस ने वे सेट वापस ले लिए हैं।
आगे क्या: इस घटनाक्रम के राजनीतिक निहितार्थों पर सभी की नजर बनी हुई है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

