कोलकाता, विधानसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा छापा – कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के घर समेत 6 ठिकानों पर कार्रवाई

ED raid Kolkata Sona Pappu Biswajit Podder: कोलकाता में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने छह जगहों पर छापेमारी की। कासबा इलाके में एक कारोबारी के घर और बालीगंज के दफ्तर पर जांच की गई। कारोबारी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। ईडी अब दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे और खुलासे की संभावना है।
विषयसूची
चुनाव से पहले कोलकाता में ईडी की छापेमारी, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
ED raid Kolkata Sona Pappu Biswajit Podder: कोलकाता। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ईडी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सक्रिय हो गया है। बुधवार की सुबह तड़के ही ईडी ने कोलकाता के करीब 6 अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी शुरू की।

इन ठिकानों में दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में रहने वाले कारोबारी बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू का आवास भी शामिल है। इसके अलावा बालीगंज स्थित एक संस्था के दफ्तर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी।

ईडी सूत्रों के अनुसार, सोना पप्पू के खिलाफ पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं। इनमें तोलाबाजी (वसूली) और धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। ईडी ने इन्हीं पांच एफआईआर को आधार बनाकर पिछले कुछ दिनों से जांच तेज कर दी थी, जिसके बाद आज यह छापेमारी की गई।
कारोबारी के घर और दफ्तर पर ईडी की जांच जारी
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य में चुनावी माहौल गरम है और केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता पर सियासी बहस छिड़ी हुई है।
फिलहाल छापेमारी जारी है और ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आने वाले घंटों में इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

