Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: चेतला में पदयात्रा, शांति से मतदान की अपील

Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील (Photo: RB / Ekbal)

Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में चुनाव प्रचार के अंतिम समय में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई। जगरदल की हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि ऐसी घटनाएं उनकी संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। लोगों से बिना डर के वोट देने और शांति बनाए रखने को कहा गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

प्रचार के दौरान शांति का संदेश

Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: कोलकाता | चेतला के वार्ड नंबर 82 के कार्यालय के सामने से पदयात्रा शुरू कर कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने चेतला के विभिन्न इलाकों में भवानीपुर विधानसभा सीट की प्रत्याशी ममता बनर्जी के पक्ष में अंतिम समय का प्रचार किया।

इसी दौरान संवाददाता एकबाल से बात करते हुए हाकिम ने जगद्दल में हुई बमबाजी और गोलीबारी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीधे बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा —

“तृणमूल कांग्रेस का ऐसा कल्चर नहीं है। ये बाहर से लोग लाकर बीजेपी (BJP) कर रही है — वही ये सब चला रही है।”

हिंसा के आरोपों पर प्रतिक्रिया

मेयर ने मतदाताओं से शांति की अपील करते हुए कहा —

“मैं सभी से कहूंगा कि शांति से वोट दें। तृणमूल कांग्रेस के मतदाता शांति चाहते हैं।”

ज़मीन पर मौजूद संवाददाता के मुताबिक चेतला के स्थानीय इलाकों में हाकिम की पदयात्रा के दौरान माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

भवानीपुर सीट पर मतदान नजदीक है और इस बयान के बाद बीजेपी (BJP)-टीएमसी (TMC) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील (Photo: RB / Ekbal)
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील (Photo: RB / Ekbal)
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: चेतला में पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।