Rashtra Bharat Logo

बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा

Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला के 116 नंबर वार्ड में स्थानीय महिलाओं ने तीन कथित नशे के अड्डों को तोड़ दिया। महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में खुलेआम नशा हो रहा था और युवाओं पर इसका खराब असर पड़ रहा था। कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने खुद कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

इलाके के लोगों में लंबे समय से बढ़ रहा था गुस्सा

Kolkata Behala drug den demolished by women: कोलकाता। बेहाला के वार्ड नंबर 116 में आदि गंगा के किनारे स्थित कैनाल रोड नंबर 2 पर आज स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर तीन नशे के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से इस इलाके में खुलेआम नशे की महफिलें सजती थीं। महिलाओं का आरोप है कि इन अड्डों के कारण इलाके के कई युवक नशे के आदी हो चुके थे। इसके अलावा, पास में एक निजी कॉलेज होने की वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी यहाँ आकर नशा करते थे।

Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)

बाशिंदों का कहना है कि इस मामले को लेकर बार-बार स्थानीय पार्षद और पुलिस प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नशे की वजह से युवाओं पर पड़ रहा था खराब असर

आखिरकार आक्रोश में आई महिलाओं ने आज खुद ही मोर्चा संभाला और उन अड्डों पर धावा बोलकर उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया।

स्थानीय महिलाओं ने मौके पर कहा “बार-बार पुलिस को बताने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। हमारे इलाके का माहौल बिगड़ता जा रहा था। लड़के-लड़कियाँ गलत रास्ते पर जा रहे थे। इसीलिए मजबूर होकर आज हमने खुद यह कदम उठाया।”

अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय निकाय कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं।

Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा
Kolkata Behala drug den demolished by women: बेहाला में महिलाओं ने नशे के अड्डों को तोड़ा, इलाके में बढ़ते नशे पर लोगों का गुस्सा (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।