Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान

Kolkata News: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान
Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी में कोलकाता नगर निगम ने ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 से 20 जून 2026 तक चलेगा। पूरे शहर के 144 वार्डों में धार्मिक स्थलों, बाजारों, घाटों और प्रमुख स्थानों की सफाई की जाएगी। आदि गंगा के पुनर्जीवन और शहर को स्वच्छ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में कोलकाता में चला विशेष सफाई अभियान

Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: कोलकाता, 15 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कोलकाता नगर निगम केएमसी (KMC) ने शहरभर में एक विशेष थीम आधारित स्वच्छता अभियान शुरू किया है। ‘स्वच्छता से स्वागत’ नाम से शुरू यह अभियान 15 जून से 20 जून 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश और नगर विकास विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान केएमसी (KMC) के 16 बरो के अंतर्गत 144 वार्डों में लागू किया जा रहा है।

अभियान की दिनवार योजना

पहले दिन (16 जून) कालीघाट मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, इस्कॉन मंदिर, भवानीपुर गुरुद्वारा और नाखोदा मस्जिद समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों और उद्यानों में सफाई की जाएगी। दूसरे दिन (17 जून) आर्ट ऑफ लिविंग, भारत सेवाश्रम संघ समेत कई स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल-कॉलेजों और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी से 20,000 से अधिक लोग श्रमदान करेंगे।

Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान
Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान (Photo: RB / Ekbal)
Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान
Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान (Photo: RB / Ekbal)

तीसरे दिन (18 जून) सियालदह रेलवे स्टेशन, एस्प्लेनेड बस टर्मिनस, लेक मार्केट और गड़ियाहाट बाजार समेत 60 प्रमुख इलाकों में सफाई होगी। चौथे दिन (19 जून) प्रिंसेप घाट, गवालियर घाट और बाबूघाट सहित 14 घाटों की सफाई की जाएगी। पांचवें और अंतिम दिन (20 जून) सीआईटी (CIT) पोद्दार कोर्ट, गुरुसदय रोड, एपीसी (APC) रोड, मल्लिकबाजार और रूबी क्रॉसिंग समेत 195 से अधिक पुराने कचरा जमाव स्थलों को साफ किया जाएगा।

आदि गंगा की सफाई और शहर को स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर

इस अभियान का एक अहम हिस्सा ऐतिहासिक आदि गंगा का पुनरुद्धार है। शहीद क्षुदीराम मेट्रो स्टेशन से हुगली नदी के संगम तक करीब 6.5 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई, गाद हटाने और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी केएमसी (KMC) के नियोजन एवं विकास पी एंड डी (P&D) विभाग को सौंपी गई है।

निर्धारित लक्ष्य

अभियान के तहत 5,796 मीट्रिक टन ठोस कचरा संग्रह, 50 प्रमुख सड़कों पर 340 किलोमीटर सफाई, 90,000 किलोग्राम मैनहोल गाद निष्कासन, 3,32,500 किलोग्राम नाली का कचरा हटाना और 500 मीटर नहर की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।

केएमसी (KMC) ने सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों, दुकानदारों, बाजार समितियों, आवासीय सोसाइटियों, अस्पतालों और निर्माण संस्थाओं समेत शहर के करीब 45 लाख नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान
Kolkata Swacchata Se Swagat Abhiyan PM Modi visit: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोलकाता में शुरू हुआ शहरव्यापी सफाई अभियान (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।