नाका जांच के दौरान दो लाख अठारह हजार रुपये बरामद, एक व्यक्ति से नकद जब्त
कोलकाता के स्विंग ब्रिज के निकट शनिवार तड़के नाका जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड टीम एफएसटी (FST) ने झारखंड के एक व्यक्ति से ₹2,18,000 नकद जब्त किए।
कार्रवाई का विवरण
11 अप्रैल 2026 को प्रातः 05:00 बजे एफएसटी (FST) टीम के प्रभारी श्री मृण्मय मृधा (42 वर्ष), पुत्र स्व. अमल कृष्ण मृधा, निवासी H/6, श्रीनगर मेन रोड, थाना पंचासायर, कोलकाता-94, जो वर्तमान में SRO II के पद पर कार्यरत हैं — के नेतृत्व में वाटगंज थाने के एएसआई (ASI) डी.के. राय एवं सीएपीएफ (CAPF) जवानों के साथ स्विंग ब्रिज के समीप नाका जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान झारखंड के गढ़वा जिले के थाना मेराल, ग्राम टेनार निवासी नीरज कुमार गुप्ता के पास से उक्त नकद राशि बरामद की गई। टीम ने पूरी कार्रवाई निर्धारित एसओपी (SOP) (Standard Operating Procedure) का पालन करते हुए संपन्न की।

राशि थाने में जमा
जब्त की गई ₹2,18,000 की नकद राशि साउथ पोर्ट थाने में MK संख्या 19/26, दिनांक 11.04.2026 के तहत जमा करा दी गई है। आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र