PM Modi Brigade rally Kolkata BJP workers Howrah: हाओड़ा स्टेशन पर उमड़े हजारों BJP कार्यकर्ता, कोलकाता कूच शुरू

PM Modi Brigade rally Kolkata BJP workers Howrah: पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड मैदान जनसभा को लेकर हावड़ा स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। विभिन्न जिलों से ट्रेन के जरिए आए लोग यहां आराम और भोजन करने के बाद जुलूस की शक्ल में कोलकाता के ब्रिगेड मैदान की ओर रवाना हुए। सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा गया।
विषयसूची
हावड़ा स्टेशन से ब्रिगेड सभा के लिए बड़ी संख्या में निकले भाजपा कार्यकर्ता
PM Modi Brigade rally Kolkata BJP workers Howrah: हाओड़ा (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता ब्रिगेड रैली से पहले हाओड़ा रेलवे स्टेशन पर BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से ट्रेनों के जरिए पहुंचे हजारों BJP कार्यकर्ता स्टेशन पर फ्रेश होने और खाना खाने के बाद मिछिल (जुलूस) निकालकर कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं।
जमीनी रिपोर्टिंग में देखा गया कि हाओड़ा स्टेशन के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने इस विशाल जुटान को देखते हुए लगभग 1 लाख लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया है।
राज्य के कोने-कोने से कार्यकर्ता ट्रेन से हाओड़ा पहुंच रहे हैं। स्टेशन परिसर में रुककर खाना खाने के बाद ये सभी कार्यकर्ता मिछिल की शक्ल में ब्रिगेड मैदान की ओर कूच कर रहे हैं।
विभिन्न जिलों से पहुंचे समर्थक, ट्रेन से हावड़ा आकर ब्रिगेड मैदान की ओर हुए रवाना
आज का यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में BJP की सबसे बड़ी रैलियों में से एक माना जा रहा है। ब्रिगेड मैदान में होने वाली इस जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

