Kolkata News: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय की तलाश जारी, घर और ससुराल में भी नहीं मिले

Sumit Roy Abhishek Banerjee aide missing Kolkata: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय की तलाश में शालबनी थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर कालीघाट स्थित घर में जांच की गई, लेकिन वह वहां नहीं मिले। श्रीरामपुर स्थित ससुराल पक्ष ने भी उनके आने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश और जांच जारी रखे हुए है।
विषयसूची
सुमित रॉय की तलाश में पुलिस की लगातार कार्रवाई
Sumit Roy Abhishek Banerjee aide missing Kolkata: कोलकाता/श्रीरामपुर: अभिषेक बनर्जी के आप्त सहायक सुमित राय का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। शालबनी थाने की पुलिस ने सुमित की तलाश में पहले कालीघाट और फिर हुगली जिले के श्रीरामपुर में उनके ससुराल पर दस्तक दी दोनों जगह हाथ खाली रहे।
सूत्रों के अनुसार सुमित राय के मोबाइल की अंतिम ‘टावर लोकेशन’ अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पास दर्ज हुई थी। इसी आधार पर पुलिस रात करीब तीन बजे कालीघाट के पटुआपाड़ा इलाके में पहुँची। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर कोई सामने नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने बाहरी गेट का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। सुबह आठ बजे से अधिक समय तक चली तलाशी के बाद भी सुमित का कोई सुराग नहीं मिला और पुलिस वहाँ से चली गई।


ससुराल पक्ष ने भी आने से किया इनकार
इसके बाद पुलिस और पत्रकारों का ध्यान श्रीरामपुर के विवेकानंद सरणि पर स्थित सुमित के ससुराल की ओर गया। जानकारी के अनुसार सुमित का वहाँ नियमित आना-जाना था और चुनाव के बाद भी वे कई बार ससुराल आ चुके थे।
हालाँकि सुमित की सास ने मीडिया को बताया कि न कल और न आज सुमित श्रीरामपुर नहीं आए। सुमित के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर वे नाराज हो गईं और मीडिया से ही उन्हें ढूँढ निकालने को कहा।
फिलहाल सुमित राय की कोई खबर नहीं है और पुलिस की तलाश जारी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

