Kolkata News: तिलजला अग्निकांड के बाद अवैध कारखानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

Tiljala building fire Kolkata illegal factory action: तिलजला में बहुमंजिला इमारत में लगी आग में दो लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध कारखानों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। आदेश के कुछ घंटों बाद मौके पर बुलडोजर और केंद्रीय बल पहुंच गया। प्रशासन अब बहुमंजिला इमारतों में चल रहे अवैध कारखानों की जांच कर रहा है।
विषयसूची
तिलजला अग्निकांड के बाद प्रशासन हुआ सख्त
Tiljala building fire Kolkata illegal factory action: कोलकाता: तिलजला में बहुमंजिला इमारत में लगी आग में दो लोगों की मौत की घटना के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बहुमंजिला इमारतों में चल रही सभी अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के इस आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर तिलजला स्थित उसी इमारत के सामने बुलडोजर पहुंच गया, जहां यह अग्निकांड हुआ था। साथ ही इलाके में केंद्रीय बाहिनी भी तैनात कर दी गई है।



अवैध कारखानों के खिलाफ शुरू हुई बड़ी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि गत दिवस तिलजला की इस बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा इमारत में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रशासन की यह त्वरित कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कितनी तेज़ी से अमल में आई, यह देखने वाली बात है। अब सवाल यह है कि आगे ऐसी अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई कितनी दूर तक जाती है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

