West Bangla Ekata Mancha SIR Process Kolkata: बांग्ला एकता मंच का कोलकाता प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस – SIR प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

West Bangla Ekata Mancha SIR Process Kolkata: कोलकाता में बंगला एकता मंच ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर चर्चा करने के लिए 5 मार्च 2026 को कोलकाता प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता बुलाने की घोषणा की है। इसमें यौनकर्मी, भिक्षुक, मतुआ और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन ने संकेत दिया है कि नागरिक समाज की ओर से आगे के आंदोलन की घोषणा भी हो सकती है।
विषयसूची
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बढ़ते सवाल
West Bangla Ekata Mancha SIR Process Kolkata: कोलकाता। बांग्ला एकता मंच ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों पर चर्चा के लिए 5 मार्च 2026, गुरुवार को कोलकाता प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच आयोजित हुआ।
संगठन की अध्यक्षा संघमित्रा बंद्योपाध्याय ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। उन्होंने सवाल उठाया – “क्या SIR प्रक्रिया बंगाल को जानबूझकर प्रभावित करने का प्रयास है, या यह आम नागरिकों के अधिकारों को भ्रमित और कमज़ोर करने की रणनीति है?”
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के विभिन्न वंचित वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित थे — जिनमें यौनकर्मी, भिखारी, मतुआ समुदाय और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।
संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मंच से नागरिक समाज की तरफ से एक बड़े आंदोलन का आह्वान किया जाएगा।
अलग-अलग समाज के प्रतिनिधि प्रेस वार्ता में रखेंगे अपनी बात
बांग्ला एकता मंच सरकार में पंजीकृत संगठन है (पंजीकरण संख्या: 3/2699158/24)। इसका पता अज़ादगढ़, रीजेंट पार्क, कोलकाता है। संपर्क नंबर: 83482 89301।
संगठन ने सभी पत्रकार साथियों से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहने की अपील की थी। अब देखना होगा कि नागरिक समाज की ओर से किस आंदोलन की घोषणा की जाती है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

