मालदा, विशेष गहन पुनरीक्षण ड्राइव के बीच भड़का जनआक्रोश, 7 न्यायिक अधिकारी खंड विकास अधिकारी को दफ्तर में घंटों बंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग-12 जाम

Malda Kaliachak SIR protest judicial officers blocked BDO office: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वोटर सूची में नाम न होने पर लोगों ने जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक ऑफिस में सात न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक रोका और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे हैं, जबकि आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विषयसूची
मालदा में वोटर सूची विवाद पर भड़का जन आक्रोश
Malda Kaliachak SIR protest judicial officers blocked BDO office: मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में बुधवार को उस वक्त तनाव भड़क उठा जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान नाम न दर्ज होने से नाराज स्थानीय लोगों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को कालियाचक-2 के खंड विकास अधिकारी को कार्यालय में घंटों तक घेरे रखा।

सुबह से ही धीरे-धीरे गर्माते माहौल ने शाम 4 बजे के बाद विकराल रूप ले लिया और आधी रात तक जनआक्रोश थमा नहीं। घिरे हुए 7 अधिकारियों में 3 महिला न्यायाधीश सहित कई जुडिशियल ऑफिसर शामिल थे, जो SIR अभियान के तहत क्षेत्र में कार्य के लिए आए थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर घंटों जाम
बिफरे हुए प्रदर्शनकारियों ने 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया। लॉरी और अन्य वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर राजमार्ग बाधित किया गया, जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा। जैसे-जैसे रात गहराई, राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर स्थिति और बिगड़ती गई।

वोटर सूची में नाम न होने पर लोगों ने किया जोरदार विरोध
पुलिस और चुनाव आयोग की सक्रियता

घटना की जानकारी मिलते ही मालदा के पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके की ओर रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, कालियाचक की घटना की रिपोर्ट चुनाव आयोग तक पहुँचते ही आयोग के अधिकारियों ने मालदा जिलाधिकारी से तत्काल रिपोर्ट तलब की। सुरक्षा चूक को लेकर राज्य पुलिस के पुलिस महानिदेशक से भी जवाब माँगा गया।
मीडियाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार

घटना की कवरेज के लिए पहुँचे कई पत्रकारों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
मामले में प्रशासन और चुनाव आयोग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

