Rashtra Bharat Logo

मालदा में खौफनाक वारदात,अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या

मालदा में खौफनाक वारदात,अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या
Malda Crime News: मालदा में अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जानें पूरी घटना।

मालदा में अवैध संबंध के शक में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जानें पूरी घटना।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मालदा हत्याकांड: शक, तनाव और खौफनाक अंजाम की कहानी

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिश्चंद्रपुर के रामनगर बाइस इलाके में शनिवार रात अवैध संबंध के शक में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अमृता उरांव के रूप में हुई है जबकि आरोपी देवर का नाम पांचू उरांव है।

अकेले पाकर पीछे से किया गया हमला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात घटना के वक्त मृतका अमृता घर में रसोई का काम कर रही थीं। उस समय उनके पति नंदलाल उरांव घर पर मौजूद नहीं थे और उनके दोनों छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी पांचू उरांव पीछे से आया और अचानक कुल्हाड़ी से अमृता पर हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर घाव लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

अमृता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चांचल के एसडीपीओ सोमनाथ साहा और हरिश्चंद्रपुर थाने के आईसी सुमित कुमार घोष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इलाके को घेरकर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पांचू उरांव को पकड़ लिया।

रिश्तों में तनाव और शक बना वजह

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका अमृता और देवर पांचू के बीच पहले से नजदीकी थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था, जिसके चलते अमृता ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में अनुमान है कि पांचू को शक था कि अमृता के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध हैं, जिसके गुस्से में उसने यह वारदात अंजाम दी।

जांच जारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या की असली वजह साफ हो सके। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिवार और दोनों बच्चों का बुरा हाल है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।