Rashtra Bharat Logo

Mothabari Case: मालदा कोर्ट में मोथाबाड़ी कांड के आरोपी मोफाक्केल को 14 दिन की पुलिस हिरासत, वकीलों ने किया पक्ष लेने से इनकार

Mothabari Case: मालदा कोर्ट ने मोथाबाड़ी कांड के मुख्य आरोपी मोफाक्केरुल इस्लाम को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। अगली पेशी 17 अप्रैल। खुद को वकील बताने वाले मोफाक्केल के लिए कोई वकील पैरवी को तैयार नहीं। बेशर्मी से बोला — "आंदोलन में कोई गलती नहीं, जब तक नाम नहीं जुड़ते — लड़ाई जारी रहेगी।" AIMIM से इस्तीफे का भी किया दावा।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

मालदा: मोथाबाड़ी कांड के मुख्य आरोपी मोफाक्केरुल इस्लाम को मालदा जिला अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी, जब उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

 

अदालत में पेश होने के बाद मोफाक्केल ने दावा किया कि बच्चों के नाम पर आंदोलन करना कोई गलती नहीं थी। उसने कहा — “जब तक वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” उसने यह भी कहा कि उसका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। हालांकि उसने स्वीकार किया कि एक समय वह AIMIM का प्रत्याशी रहा था, लेकिन बाद में उसने इस्तीफा दे दिया था।

 

मोफाक्केल ने खुद को वकील बताया, लेकिन मालदा अदालत के वकीलों ने उसके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। अदालत में मौजूद वकीलों ने एकजुट होकर ऐलान किया कि उसकी पैरवी के लिए कोई भी वकील अदालत में नहीं खड़ा होगा।

17 अप्रैल की अगली सुनवाई में इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।


रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata