Murshidabad News: मयूराक्षी नदी के तेज बहाव में महिला और पुरुष बहने लगे, नाव चालकों ने समय रहते बचाई जान

Mayurakshi River Two People Rescued: मुर्शिदाबाद के पांचथुपी सर्वशी घाट पर मयूराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक महिला और एक पुरुष तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद नाव चालकों ने तुरंत बचाव कर दोनों की जान बचा ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घाट पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी बढ़ाने की मांग की।
विषयसूची
मयूराक्षी नदी में बढ़ा पानी, लोगों में बढ़ी चिंता
Mayurakshi River Two People Rescued: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बड़ी दुर्घटना टलते-टलते बची। मयूराक्षी नदी पार करते समय एक महिला और एक पुरुष जल के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय नाविकों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के बड़ंजा ब्लॉक अंतर्गत पांचथुपी सर्वशी घाट की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही मयूराक्षी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।


नाव चालकों की सतर्कता से बची दो लोगों की जान
घटना के बाद क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
नाविकों की सतर्कता और तत्परता से दोनों की जान बच गई, लेकिन बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

