कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री? आज हो सकता है बड़ा फैसला, इन चार नामों की चर्चा सबसे तेज

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कोलकाता में होने वाली विधायक दल की बैठक में बड़े फैसले की संभावना है। शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे ज्यादा चर्चा में है।
विषयसूची
West Bengal CM: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। पहली बार बंगाल की सत्ता तक पहुंची बीजेपी अब ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो राज्य में पार्टी की नई सरकार को मजबूत नेतृत्व दे सके। राज्यभर की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर बीजेपी बंगाल की कमान किसे सौंपेगी।
मालूम हो चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने किसी एक चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था, लेकिन अमित शाह ने यह जरूर कहा था कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री राज्य से ही होगा। अब पार्टी के भीतर कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
आज बीजेपी विधायक दल की बड़ी बैठक
सूत्रों के मुताबिक आज 8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जबकि TMC 80 सीटों तक सिमट गई। यह बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
बंगाल में विजय के बाद Bengal पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, नए CM का चुनाव करेंगे HM साहब
मोटा भाई की मुस्कान बता रही है कि बंगाल विजय के मायने क्या हैं pic.twitter.com/k5DmIbJMwI
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) May 8, 2026
शुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार?
मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे नाम शुभेंदु अधिकारी का माना जा रहा है। बंगाल में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों में शामिल शुभेंदु अधिकारी ने लगातार दो चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दी और राजनीतिक तौर पर खुद को मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। संगठन में उनकी पकड़ और जमीनी नेटवर्क को बीजेपी की बड़ी ताकत माना जाता है।
दिलीप घोष का अनुभव भी बड़ा फैक्टर
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष का नाम भी चर्चा में है। बंगाल बीजेपी को मजबूत करने में उनकी भूमिका काफी अहम रही है। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने राज्य में पार्टी का संगठन खड़ा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें मुख्यमंत्री पद का बड़ा दावेदार बनाती है।
समिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल भी चर्चा में
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का नाम भी सीएम रेस में शामिल है। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। संगठन और आरएसएस से लंबे जुड़ाव की वजह से पार्टी में उनकी मजबूत पहचान मानी जाती है।
वहीं बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल का नाम भी तेजी से उभर रहा है। फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं अग्निमित्रा अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं। पार्टी उन्हें महिला चेहरे और युवा नेतृत्व के तौर पर आगे बढ़ा सकती है। अब सभी की नजरें विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं, जहां बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ सकता है।

