बागुईआटी में नाका चेकिंग के दौरान बरामद हुआ आग्नेयास्त्र
पश्चिम बंगाल | उत्तर 24 परगना: बागुईआटी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात केंद्रीय बलों के साथ मिलकर पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंडल गाती स्थित टाटा गेट के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से एक आग्नेयास्त्र और एक राउंड जिंदा गोली बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रफुल्ल चटर्जी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में मिला हथियार, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहाँ से आया और उसकी मंशा क्या थी। जाँच जारी है।
आरोपी प्रफुल्ल चटर्जी को शुक्रवार को बारासात न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ आगे की कानूनी कार्यवाही होगी।


एकबाल, पश्चिम बंगाल