Paschim Bardhaman News: आसनसोल-दुर्गापुर में 104 किलो गांजा बरामद, बिना नंबर की कार जब्त

Asansol Durgapur 104 Kg Ganja Seized: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के गोयंदा विभाग और कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस ने संयुक्त अभियान में 104 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बिना नंबर की एक नई चार पहिया कार भी जब्त की है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब वाहन के मालिक और तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।
विषयसूची
पुलिस की कार्रवाई में 104 किलो गांजा बरामद
Asansol Durgapur 104 Kg Ganja Seized: पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक चारपहिया गाड़ी से 100 पैकेटों में रखा कुल 104 किलो गांजा जब्त किया।
गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नरेट की गोयंदा विभाग (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) ने कल्याणेश्वरी फांड़ी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। कल्याणेश्वरी लेफ्ट बैंक से सटे पुलिस बगान इलाके में नाका जांच शुरू की गई।
गोयंदा विभाग को पहले से सूचना थी कि झारखंड से भारी मात्रा में गांजा एक चारपहिया गाड़ी के जरिए पश्चिम बंगाल की ओर तस्करी किया जा रहा है। नाका जांच देखकर चालक ने पहले ही भांप लिया और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।


बिना नंबर की कार छोड़कर चालक मौके से फरार
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेकर 104 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गाड़ी नई थी और उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
गोयंदा विभाग सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां भेजा जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए पूरी तरह से जांच शुरू कर दी गई है। गाड़ी की मालिकाना पहचान सहित तस्कर गिरोह की तलाश में जांच कई दिशाओं में जारी है।
पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

