पश्चिम बर्धमान समाचार: आसनसोल के फतहपुर में मदीरा दुकान पर कमल के निशान को लेकर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

आसनसोल फतहपुर मदीरा दुकान में भाजपा के कमल निशान पर विरोध: आसनसोल के फतहपुर में कमल नाम के होटल और मदीरा दुकान पर लगे कमल के निशान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उनका कहना है कि यह निशान भाजपा के चुनाव चिह्न से मिलता है। कार्यकर्ताओं ने निशान ढककर रात 10 बजे तक उसे हटाने की मांग की। दुकान प्रबंधन की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विषयसूची
कमल के निशान को लेकर उठा विवाद
आसनसोल फतहपुर मदीरा दुकान में भाजपा के कमल निशान पर विरोध: आसानसोल, फतेहपुर: आसानसोल के फतेहपुर इलाके में “कमल” नाम के होटल और शराब की दुकान पर लगे कमल फूल के प्रतीक को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने होटल का लोगो ढक दिया और मालिक को रात 10 बजे तक इसे पूरी तरह हटाने का अल्टीमेटम दिया। तय समय में प्रतीक नहीं हटा तो पुलिस प्रशासन की मदद से उसे हटवाने की चेतावनी भी दी गई है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि दुकान में इस्तेमाल किया गया प्रतीक पार्टी के चुनाव चिह्न से मिलता-जुलता है। उनका कहना है कि शराब की दुकान में ऐसे प्रतीक का उपयोग नहीं होना चाहिए।
घटनास्थल पर मौजूद एक बीजेपी नेता ने होटल के मैनेजर और मालिक से इस बारे में बात की। नेता के मुताबिक कमल बीजेपी का चुनाव चिह्न है और इसी प्रतीक से पार्टी कार्यकर्ताओं की पहचान जुड़ी है।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति
नेता ने कहा कि होटल या रेस्तरां का नाम “कमल” रखना अलग बात है, लेकिन बीजेपी के चुनाव चिह्न के रूप में इस्तेमाल होने वाले कमल फूल का लोगो शराब की दुकान में लगाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बीजेपी नेता का दावा है कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ। उनके अनुसार मौके पर ही होटल प्रबंधन से प्रतीक ढकने को कहा गया था।
इस विवाद से इलाके में हलचल है। हालांकि, होटल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नज़र रात 10 बजे की तय समय-सीमा पर है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

