Rashtra Bharat Logo

आसनसोल में बढ़ा राजनीतिक तनाव, कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़

आसनसोल में बढ़ा राजनीतिक तनाव, कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)

Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कई तृणमूल कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इलाके में अभी भी डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

आसनसोल में चुनाव बाद बढ़ा तनाव

Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल (पश्चिम बर्धमान), पश्चिम बंगाल। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस टीएमसी (TMC) के एक दलीय कार्यालय में आग लगा दी गई, जिससे पड़ोस की एक केक की दुकान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी।

इसके अलावा रूपनारायणपुर टोल प्लाजा, कुमारपुर, कुलटी, रानीगंज, जामुरिया, बराबनी और बर्नपुर में भी टीएमसी (TMC) के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। कुछ कार्यालयों को भगवा रंग से पोत देने की भी सूचना है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन घटनाओं के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अनेक आरोपी जल्द ही रिहा हो गए। इससे टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भय का माहौल है — कई लोग घर से निकलने में भी डर रहे हैं।

Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)

कई इलाकों में पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी

बीजेपी (BJP) ने इन घटनाओं में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है। नवनिर्वाचित बीजेपी (BJP) विधायकों का कहना है कि उनके कार्यकर्ता ऐसी किसी घटना में शामिल नहीं हैं और कुछ असामाजिक तत्व बीजेपी (BJP) का नाम लेकर अशांति फैला रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित बीजेपी (BJP) विधायक एवं राज्य नेता कृष्णेन्दु मुखोपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर जल्द से जल्द सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार कहा था — “भरोसा इन, डर आउट।” लेकिन जमीनी हकीकत में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

अब देखना यह होगा कि पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, और क्या चुनाव बाद की यह हिंसा आने वाले दिनों में थमती है।

Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल में कई तृणमूल कार्यालयों में आग और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।