Rashtra Bharat Logo

उत्तर कोलकाता में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-यज्ञ

उत्तर कोलकाता में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-यज्ञ
PM Modi birthday celebration Kolkata Jorabagan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान में विशेष पूजा और यज्ञ का आयोजन। पीएम की तस्वीर के सामने रखा गया ढोकला और लड्डू का भोग।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान में विशेष पूजा और यज्ञ का आयोजन। पीएम की तस्वीर के सामने रखा गया ढोकला और लड्डू का भोग।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की ओर से कई विशेष आयोजनों की घोषणा की गई है। सुबह की शुरुआत के साथ ही कोलकाता से लेकर जिलों तक जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

जोड़ाबागान में लंबी उम्र के लिए विशेष यज्ञ और पूजा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुरुआत पर उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान देखने को मिला। यहाँ स्थानीय भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ विशेष पूजा और यज्ञ का आयोजन किया है। सुबह से ही शुरू हुए इस अनुष्ठान में हवन, यज्ञ और भव्य आरती की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

पीएम मोदी की पसंद का खाना और प्रसाद वितरण

इस आयोजन के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने उनकी पसंद के माने जाने वाले खास व्यंजन ढोकला और लड्डू सजाकर रखे गए हैं। पूजा और यज्ञ संपन्न होने के बाद इन खाद्य पदार्थों को प्रसाद के रूप में वहां मौजूद आम नागरिकों और राहगीरों के बीच वितरित करने की भी खास तैयारी की गई है।

राज्यभर में भाजपा के कई कार्यक्रम

 पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राज्यभर में भाजपा की ओर से कई सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी का हिस्सा बनते हुए जोड़ाबागान में इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया है जिसे लेकर सुबह से ही इलाके के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।