पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Purba Medinipur BJP Worker House Fire: पूर्व मेदिनीपुर के कांथी-1 ब्लॉक के कुलाइपाड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता संतोष श्यामल के घर में आग लगाने का आरोप तृणमूल ग्राम पंचायत के प्रधान राम गोबिंद दास और उनके समर्थकों पर लगाया गया है। घटना के बाद भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। कांथी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विषयसूची
घर में आग लगाने के आरोप से गांव में बढ़ा तनाव
Purba Medinipur BJP Worker House Fire: पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी-1 ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस संचालित ग्राम पंचायत के प्रधान और उनके साथियों पर रात के अंधेरे में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है।
यह घटना 6 नंबर साबाजपुट ग्राम पंचायत के कुलाईपाड़ा गांव की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता संतोष श्यामल के घर में आग लगा दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों और संतोष श्यामल के अनुसार, जिस समय भाजपा का दलीय कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान रात के अंधेरे में 6 नंबर साबाजपुट ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रधान रामगोविंद दास और उनके दलबल ने घर में आग लगा दी।



पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई का दिया भरोसा
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के स्थानीय नेतागण मौके पर पहुंचे। साथ ही कांथी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

