Rashtra Bharat Logo

फर्जी मेडिकल डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी, दक्षिण 24 परगना में दो डॉक्टर बर्खास्त

फर्जी मेडिकल डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी, दक्षिण 24 परगना में दो डॉक्टर बर्खास्त
Fake Medical Certificate Doctors: दक्षिण 24 परगना में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन के आधार पर नौकरी करने वाले दो सरकारी डॉक्टर बर्खास्त किए गए। जांच में बिहार की डिग्री और रजिस्ट्रेशन फर्जी मिले। (Image : AI)

दक्षिण 24 परगना में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन के आधार पर नौकरी करने वाले दो सरकारी डॉक्टर बर्खास्त किए गए। जांच में बिहार की डिग्री और रजिस्ट्रेशन फर्जी मिले।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे, जांच पूरी होते ही गई नौकरी

दक्षिण 24 परगना में फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे दो डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है। युनुस हसन और उत्तम माइती नाम के दोनों फर्जी डॉक्टर राजपुर-सोनारपुर नगर पालिका के दो अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत थे। ये दोनों खुद को बिहार के किसी कॉलेज से पास हुआ बताते थे। इन्होंने बिहार मेडिकल काउंसिल का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यहां के राज्य मेडिकल काउंसिल में जमा करके पंजीकरण हासिल किया था।

फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा

राज्य में कुछ हफ़्तों पहले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान इन दोनों की संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी सत्यता की जांच करने के लिए इनके प्रमाण पत्र बिहार मेडिकल काउंसिल के पास सत्यापन हेतु भेजे। वहां से स्पष्ट जवाब आया कि इस नाम का कोई भी छात्र उनके यहाँ से पास नहीं हुआ था।

कागजात लेकर तलब किए जाने पर भागे आरोपी

बिहार से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोनों आरोपितों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी यानी सीएमओएच के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का सख्त आदेश दिया था। हालाँकि दोनों में से कोई भी अपने कागजात लेकर सामने नहीं आया और वे फरार हो गए। जांच में फर्जीवाड़ा पूरी तरह से साबित हो जाने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोनों आरोपियों की सेवा समाप्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से औपचारिक अनुमति मांगी। प्रशासन से हरी झंडी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों डॉक्टरों के खिलाफ बर्खास्तगी का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग अब अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की भी नए सिरे से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।