Rashtra Bharat Logo

SSC Case Update: अगली सुनवाई तक सुरक्षित रहेंगी 26,000 शिक्षकों की नौकरियां

SSC Case Update: अगली सुनवाई तक सुरक्षित रहेंगी 26,000 शिक्षकों की नौकरियां
SSC Case Update: पश्चिम बंगाल के 26,000 शिक्षकों की नौकरी पर फिलहाल संकट टला। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा जारी रखने का दिया आदेश। (File Photo)

SSC Case Update: पश्चिम बंगाल के 26,000 शिक्षकों की नौकरी पर फिलहाल संकट टला। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा जारी रखने का दिया आदेश।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

SSC Case Update: पश्चिम बंगाल में बहुचर्चित स्कूल सर्विस कमीशन भर्ती मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत के हालिया आदेश के अनुसार, फिलहाल 26,000 नौकरी रद्द होने के मामलों में पात्र और योग्य उम्मीदवारों की नौकरियां यथावत बनी रहेंगी। मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने स्पष्ट किया है कि नई दायर अंतरिम याचिका पर अगली सुनवाई होने तक पूर्व का आदेश ही प्रभावी रहेगा।

भर्ती प्रक्रिया में देरी और नई अंतरिम याचिका

सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के पूर्व निर्देशों के मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को नौकरी पर बने रहने की अनुमति दी गई थी साथ ही एसएससी को नई भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, प्रक्रिया में लंबा समय लगने और प्रशासनिक बदलावों के कारण तय समयसीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया का संपन्न होना मुश्किल नजर आ रहा था। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई अंतरिम याचिका दायर की गई। याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया कि जब तक नई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पूरी नहीं हो जाती तब तक योग्य उम्मीदवारों की सेवा अवधि और सुरक्षा को बढ़ाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ की स्थिति

मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों ने अदालत को बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इस बीच, न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ द्वारा सुनवाई होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद मामले को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष रखा गया। पीठ ने स्पष्ट किया कि चूंकि इस मामले में एक नई याचिका दायर की जा चुकी है, इसलिए पिछला संरक्षण आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक कि इस नई याचिका पर औपचारिक सुनवाई पूरी नहीं हो जाती। अदालत के इस रुख से उन हजारों शिक्षकों और उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो आगामी तारीखों को लेकर चिंतित थे। शिक्षकों और प्रदर्शनकारियों ने भी इस अंतरिम राहत का स्वागत किया है, हालांकि मामले की अंतिम और पूर्ण सुनवाई का सभी को इंतजार है


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।