Suvendu Adhikari: पूर्व विधायकों का बढ़ा भत्ता, असम को 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Suvendu Adhikari: पूर्व विधायकों का चिकित्सा भत्ता बढ़कर 10,000 हुआ। जानिए 'नेताजी सुभाष सेवाकेंद्र' का ऐलान और बाढ़ प्रभावित असम के लिए 10 करोड़ की राहत राशि से जुड़े सभी बड़े अपडेट।
विषयसूची
बंगाल विधानसभा में बड़े ऐलान
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के परिसीमन विधेयक के पास होने के साथ ही पूर्व विधायकों के कल्याण जनप्रतिनिधियों के स्थानीय सेवा केंद्रों और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे असम के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।
पूर्व विधायकों को अब मिलेंगे 10,000 रुपये
विधानसभा में ऐलान किया गया है कि पूर्व विधायकों का महीने का मेडिकल भत्ता 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। यह नया नियम इसी अगस्त महीने से लागू हो जाएगा। इस फैसले की वजह बताते हुए कहा गया कि कई पूर्व विधायकों ने अपना काम बहुत ईमानदारी से किया है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर वे पैसों की कमी और बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें आर्थिक मदद और सम्मान देने के लिए ही यह भत्ता बढ़ाया गया है।
नेताजी सुभाष सेवाकेंद्र के नाम से खुलेंगे विधायकों के कार्यालय
मौजूदा विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनसेवा के लिए कार्यालय स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। इन केंद्रों का नाम ‘नेताजी सुभाष सेवाकेंद्र’ रखा जाएगा। ये सेवा केंद्र पार्टी कार्यालयों से अलग होंगे और सिर्फ स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान व सेवाएं देने के लिए काम करेंगे। हालांकि जो प्रतिनिधि सक्रिय रूप से काम नहीं करेंगे उन्हें इस फंड की सुविधा नहीं मिलेगी।
बाढ़ पीड़ित असम को 10 करोड़ की मदद
असम में आई भीषण बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है और 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस मुश्किल वक्त में पड़ोसी राज्य का साथ देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से असम सरकार को 10 करोड़ रुपये भेजने का ऐलान किया गया है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

