West Bengal Municipal Bill: बंगाल में नए परिसीमन का रास्ता साफ, जानिए किस इलाके में घटेंगे-बढ़ेंगे वार्ड

West Bengal Municipal Bill: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नगर निगम संशोधन विधेयक पास हो गया है। जानिए कोलकाता और हावड़ा में नए परिसीमन के बाद कितने वार्ड बढ़ेंगे और इसका आम जनता पर क्या असर पड़ेगा।
विषयसूची
कोलकाता में 209 और हावड़ा में होंगे 68 वार्ड
West Bengal Municipal Bill: पश्चिम बंगाल की राजनीति और शहरी विकास के लिहाज से एक बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में पश्चिम बंगाल नगर निगम विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी मिल गई है। इस नए विधेयक के पारित होने के साथ ही राज्य के दो सबसे बड़े प्रशासनिक क्षेत्रों कोलकाता और हावड़ा में वार्डों के पुनर्गठन और परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है।
नागरिक सुविधाओं में सुधार का दावा
सरकार का कहना है कि शहरी आबादी में तेजी से हुए इजाफे को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था। नए पश्चिम बंगाल नगर निगम विधेयक का मुख्य मकसद हर नागरिक तक बुनियादी सरकारी सुविधाएं आसानी से पहुंचाना है। छोटे वार्ड बनने से स्थानीय निकाय और पार्षदों के लिए साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों पर नजर रखना कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
वार्डों की नई व्यवस्था पर एक नजर
-
कोलकाता नगर निगम : कोलकाता में वर्तमान में 144 वार्ड हैं। नए संशोधन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 209 हो जाएगी।
-
हावड़ा नगर निगम : हावड़ा में फिलहाल 50 वार्ड मौजूद हैं, जिनमें 18 नए वार्ड जोड़कर कुल संख्या 68 करने का प्रस्ताव है।
कहीं बढ़ेंगे वार्ड तो कहीं होगी कटौती
नए परिसीमन के तहत जहां दक्षिण और पूर्वी कोलकाता के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं मध्य और उत्तर कोलकाता के कुछ पारंपरिक क्षेत्रों जैसे चौरंगी, जोरासांको और श्यामपुकुर में जनसंख्या के संतुलन को देखते हुए वार्डों की संख्या 11 से घटाकर 8 करने की योजना है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

