Rashtra Bharat Logo

कौशिकी अमावस्या पर शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में की पूजा,मां के प्रसाद में ग्रहण किया फिश फ्राई और पुलाव

कौशिकी अमावस्या पर शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में की पूजा,मां के प्रसाद में ग्रहण किया फिश फ्राई और पुलाव
Suvendu Adhikari Kalighat temple: कौशिकी अमावस्या के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां को भोग लगाने के बाद उन्होंने जमीन पर बैठकर मछली और पुलाव का प्रसाद ग्रहण किया। (File Photo)

कौशिकी अमावस्या के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां को भोग लगाने के बाद उन्होंने जमीन पर बैठकर मछली और पुलाव का प्रसाद ग्रहण किया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कालीघाट मंदिर में पूजा और मां को अर्पित की लाल बनारसी

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार की शाम को कौशिकी अमावस्या के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माता काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां को गुड़हल की माला और लाल बनारसी साड़ी अर्पित की और पूरी श्रद्धा के साथ महाआरती में हिस्सा लिया।

जमीन पर बैठकर ग्रहण किया भोग और मछली का प्रसाद

पूजा संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही जमीन पर बैठकर मां का भोग ग्रहण किया। उनके भोजन की थाली में बसंती पुलाव, मछली का सिर और फिश फ्राई परोसा गया था, जिसे उन्होंने प्रसाद के रूप में खाया। इस तरह उन्होंने मां के प्रसाद में मांसाहारी भोजन ग्रहण कर अपनी पसंद को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं का एक तरह से अंत कर दिया।

मंदिर परिसर में भक्तों को बांटा प्रसाद और संतों पर दिया बयान

भोग ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद आम श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच खुद प्रसाद वितरित किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक संत के बारे में बात करते हुए कहा कि एक संत ने अपनी व्यक्तिगत राय रखी है जिसे मानना हो माने और जिसे न मानना हो न माने।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।