Rashtra Bharat Logo

Suvendu Adhikari Kolaghat: सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सड़क मार्ग से रवाना

Suvendu Adhikari Kolaghat: सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सड़क मार्ग से रवाना
Suvendu Adhikari Kolaghat: खराब मौसम और तेज बारिश के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मिदनापुर के केशपुर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। (File photo)

Suvendu Adhikari Kolaghat: खराब मौसम और तेज बारिश के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मिदनापुर के केशपुर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बारिश और धुंध से थमी हेलीकॉप्टर की उड़ान

Suvendu Adhikari Kolaghat: मिदनापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग  करनी पड़ी। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी इसके बाद सड़क मार्ग से मिदनापुर के केशपुर के लिए रवाना हुए। पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी अंगशुमन साहा ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कोलाघाट और आसपास के इलाकों में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए पहले से ही सभी सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश और दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में ही उतारने का फैसला लिया।

सड़क मार्ग से जाने में हो सकती है देरी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर से यात्रा करने पर मुख्यमंत्री लगभग 40 मिनट पहले केशपुर पहुंच जाते, लेकिन अब सड़क मार्ग से यात्रा करने के कारण उनके पहुंचने में थोड़ा विलंब हो सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पूर्वी मिदनापुर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।