Rashtra Bharat Logo

शुभेंदु अधिकारी का दावा: 2021 में नहीं टूटा था ममता बनर्जी का पैर, एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने की दी खुली चुनौती

शुभेंदु अधिकारी का दावा: 2021 में नहीं टूटा था ममता बनर्जी का पैर, एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने की दी खुली चुनौती
Suvendu Adhikari Mamata Banerjee Injury: पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि 2021 में ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर नहीं हुआ था। शुभेंदु अधिकारी बोले डॉक्टरों की रिपोर्ट में ‘नो फ्रैक्चर’ दर्ज था। (File Photo)

पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि 2021 में ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर नहीं हुआ था। शुभेंदु अधिकारी बोले डॉक्टरों की रिपोर्ट में ‘नो फ्रैक्चर’ दर्ज था।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान फिर उठा पुराना मामला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से ठीक पहले नंदीग्राम के बिरुलिया बाजार में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने की घटना एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गई है। घटना के पांच साल बाद नंदीग्राम से इस पर बड़ा बयान देते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सनसनीखेज दावा किया है कि उस समय ममता बनर्जी के पैर में कोई फ्रैक्चर हुआ ही नहीं था बल्कि उन्हें मामूली चोट लगी थी। लेकिन पैर टूटने का नाटक कर उन्होंने पैर में बैंडेज बांधकर प्रचार किया था। शुभेंदु ने दावा किया है कि उनके पास इसके पुख्ता दस्तावेज और सबूत मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वे इसे सार्वजनिक भी कर सकते हैं।

भवानीपुर सीट छोड़ने को लेकर सफाई

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ के प्रचार के लिए नंदीग्राम पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पुरानी राजनीतिक रणनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने भवानीपुर सीट क्यों अपने पास रखी थी। शुभेंदु ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है। आपका शुभेंदु कल जो था आज भी वही है और आगे भी वही रहेगा। अगर मैं भवानीपुर सीट छोड़ देता तो जिसे जनता ने नकार दिया है उसे दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिल जाता।

डॉक्टरों की रिपोर्ट में लिखा था- नो फ्रैक्चर’

ममता बनर्जी के चोटिल होने के वाकये को याद करते हुए उन्होंने कहा, नंदीग्राम में हारकर उनका घर जाना तय था इसलिए उन्होंने अच्छे पैर पर बैंडेज बांध लिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पीजी अस्पताल गया था। एक्स-रे प्लेट और रिपोर्ट मरीज या डॉक्टर के पास होती है। गाड़ी का दरवाजा लोहे के बीम से टकराने के बाद थोड़ा सा उनके पैर में लगा था और पैर टूटने का झूठ फैलाकर वे बैंडेज बांधकर घूम रही थीं। मेरे पास वह कागज मौजूद है। तब वह मुख्यमंत्री थीं उनके डॉक्टरों ने ही लिख दिया था- ‘नो फ्रैक्चर’।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

नंदीग्राम की सभा से हुंकार भरते हुए शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बहुत पाप और अत्याचार किए हैं। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने तंज कसा कि सुमित राय जैसे कई छोटे-मोटे चोर तो पहले से ही जेल में हैं अब ‘बड़े चोर’ के जेल जाने की बारी है। इसलिए किसी को भी विचलित होने की जरूरत नहीं है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।